परिचय
पालक आलू की सूखी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं. पालक में मिनरल्स, आइरन भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, ये सब्जी सप्ताह में एक बार बनाते रहें, अच्छी सब्जी है
आवश्यक सामग्री
पालक - 750ग्राम
आलू - 5(250 ग्राम)
सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई)
नमक - 1 छोटी चम्मच से कम
विधि
पालक को साफ करें, और डंडियां तोड़कर हटा कर, 2 बार साफ पानी से धो लें, छलनी में रखकर पानी निकाल दीजिए, पानी सूख जाने पर पालक को बारीक काट लीजिए.
आलू को छील कर धो लीजिए और 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम करें. तेल के गरम होने पर हींग और जीरा डाल दें. जीरा भूनने पर हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर मसालों को थोडा़ सा भून लीजिए. अब आलू डालकर मिला दीजिए और 1/4 कप पानी डालकर आलू को ढककर धीमी आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए.
आलू को अच्छे से चला दीजिए अब पालक डालकर, ढककर फिर से 5 मिनिट के लिए पकने दीजिए. सब्जी को चैक कीजिए, अच्छे से चला दीजिये. नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिए.
चैक कीजिये आलू अगर नरम हो गये है, और सब्जी में थोड़ा पानी दिख रहा है, तब सब्जी को बिना ढके पकायें ताकि सब्जी में अगर पानी है तो वह सूख जाए. आपकी पालक आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. और गरमा गरम पालक आलू की सूखी सब्जी, परांठे, नॉन, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसें और खायें.

No comments:
Post a Comment