Wednesday, 13 June 2018

ग्वार फली की सब्जी

परिचय
ग्वार की फली (Cluster Beans Fry) की सब्जी उत्तर भारत में बनाई जाती है, यह बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है. आज हम ग्वार की फली की सब्जी ही बनायेगें

आवश्यक सामग्री
ग्वार की फली - 500ग्राम 
तेल-1 1/2टेबल स्पून
हींग -1 पिंच
जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-- 2 पिंच
हरी मिर्च -2 ( बारीक कटी हुई)
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम

अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

ग्वार की फलियों को अच्छी तरह धो लीजिए. इन फलियों के दोनों तरफ से डंठल तोड़िए और फली को तोड़ते हुए किनारों पर से धागे निकाल दीजिए. सारी फली के इसी प्रकार टुकड़े कर लीजिए.
कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिए. जीरा हल्का ब्राउन होने के बाद, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालिए, मसाले को चमचे से मिलायें. इसके बाद कटी हुई ग्वार की फली, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर फलियों को चमचे से लगातर चलाते हुए 2-3 मिनिट तक भून लीजिए.  सब्जी में एक टेबल स्पून पानी डालकर मिला दीजिए. सब्जी को ढककर 5 से 6 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकने दीजिए.

सब्जी का ढक्कन खोलिए. सब्जी चमचे से चलाइए, फलियां अभी नरम नही हुई है, सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. 4 मिनिट बाद, सब्जी चैक कीजिए. फलियां नरम हैं.  सब्जी में गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर चमचे से मिला दीजिए. गैस बंद कर दीजिए.


सब्जी तैयार है, इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए.

No comments:

Post a Comment

what is lcd and led ?

"LED TV" redirects here. For true LED displays, see LED display. For true Liquid-crystal display, see Liquid-crystal display. ...